Varanasi News: घटना के बाद आनन-फानन में मेस संचालक को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है। इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर ऑफिस से की गई है। फिलहाल कैमरों से हमलावरों की तलाश जारी है।
बीएचयू में रविवार को मेस संचालन कर रहे महाराज पर मुफ्त में खाना न खिलाने से नाराज कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। दरअसल, रविवार को एक लड़के ने अपने कुछ साथियों के साथ आईआईटी के राजपूताना हॉस्टल में पहुंचकर मुफ्त खाना खिलाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
इसके बाद संचालक ने इसकी शिकायत स्टाफ से की और कुछ देर बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मेस में पहुंची और लड़कों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सामान लाने निकले मेस संचालक प्रकाश कुमार पर घात लगाए नाराज लड़कों ने पीछा कर सीवी रमन छात्रावास के पास हमला कर दिया। मारपीट में मेस संचालक घायल हो गया।