फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीत गई समय सीमा, नहीं सुधरी बिलिंग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बीत गई समय सीमा, नहीं सुधरी बिलिंग व्यवस्था
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिलिंग प्रणाली उच्चीकरण के बाद भी ठीक नहीं हो पाई। बिलिंग सेवा ठीक न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था ठीक करने के लिए तीन दिन का समय निर्धारित था, लेकिन चौथे दिन भी बिलिंग सेवा पटरी पर नहीं लौटी।
बिजली निगम ने 18 से 20 मई तक पूर्वांचल के 21 जिलों में बिलिंग अपडेशन का काम शुरू किया था। अब उपभोक्ताओं को इस बात की चिंता है कि अगर समय से बिल का भुगतान नहीं हुआ तो उनकी बिजली कट जाएगी। बेनिया बाग निवासी अरविंद चौहान ने बताया कि रविवार को ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर रहे थे। पैसे कट गए, लेकिन विभाग से आने वाला संदेश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के मुताबिक वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ गोरखपुर बस्ती, मिर्जापुर, बलिया, बांसी, बरहज, भदोही, बिंदकी, चुनार, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, खलीलाबाद, कोपागंज, मऊ मोहम्मदाबाद, मोहम्मदाबाद गोहना, मुबारकपुर, मुगलसराय, ओबरा, पडरौना, प्रतापगढ़, रेनुकूट, राबर्ट्सगंज में बिलिंग प्रक्रिया का उच्चीकरण किया गया है। बिजली निगम के विशेष अधिकारी आरके बंसल ने बताया कि बिजली बिल अपडेशन किया गया है। इससे संबंधित शिकायतों का जल्द ही समाधान करा लिया जाएगा। बिलिंग संबंधित किसी भी असुविधा के लिए बिजली विभाग के आपातकालीन टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें