फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, 15 दिन पहले प्रेमिका के साथ हुआ था फरार

Tue, 26 Sep 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब गांव के बाहरी हिस्से में पेड़ के सहारे 22 वर्षीय युवक की लटकती लाश मिली। पड़ताल की गई तो पता चला कि यह युवक 15 दिन पहले अपनी प्रेमिका के साथ भागा था।
विज्ञापन


युवक की लाश रौनापार थाना क्षेत्र के मुखलिसपट्टी गांव में मिली। युवक के परिजनो  ने हत्या का आरोप लगाया जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा गरीब दूबे गांव निवासी अखिलेश राम (22) पुत्र एक लड़की से प्रेम करता था। घर वालों के विरोध के चलते अखिलेश अपनी प्रेमिका को लेकर करीब दो सप्ताह पूर्व घर से भाग गया था। उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन


उधर थाने से निराश लड़की के घर वालों ने गांव में पंचायत बुलाई। लेकिन इसमें भी कोई निर्णय नहीं हुआ। घर वालों को दबाव में आकर अखिलेश ने लड़की को उसके घर छोड़ दिया और स्वयं अपने घर चला आया। जहां से वह चार दिन पूर्व दिल्ली कमाने के लिए निकल गया था।

मंगलवार की सुबह अखिलेश की लाश मुखलिसपट्टी गांव के सिवान में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटकती दिखी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान अखिलेश के रूप में होने पर घर वालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्ट के लिए भेजवा दिया।

अखिलेश के घर वालों ने हत्या कर लाश लटकाने का आरोप लगाया। साथ ही अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने की तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें