शनिवार को सुबह दिलावलपुर स्थित अनारकली विद्यालय के समीप नहर में युवक की लाश मिली, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में हेमंत कुमार बिंद पुत्र दीनानाथ के रूप में शिनाख्त हुई।
मृतक के पिता ने पुलिस से मिलकर संपूर्ण घटना की जानकारी दी। दोनों लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तब तक मौके पर ही आरोपी अनिल कुमार बिंद पहुंच गया, जिससे उत्तेजित ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सौंप दिया।
हेमंत दो भाइयों में छोटा था। 8 महीने की बेटी कीर्ति का पिता भी है। मृतक की पत्नी करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां बदहवाश होकर गिर जा रही थी। मृतक लोन पर डीसीएम लेकर चलवाने का काम करता था।
घटनास्थल पर जंसा कपसेठी, राजातालाब, मिर्जामुराद पुलिस भारी फोर्स के साथ मौजूद है। वहीं, मौके पर विधि विज्ञान की प्रयोगशाला की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई थी।