फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एक दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला, मंदिर जाने की बात बोलकर घर से निकला था, परिजनों में कोहराम

Tue, 22 Aug 2023 10:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के घमहापुर में सोमवार सुबह धान के खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक की शिनाख्त घमहापुर निवासी दिलीप पटेल (35) के तौर पर हुई। एडीसीपी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।  
 
विज्ञापन
शव के पास रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के घमहापुर में सोमवार सुबह धान के खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सुबह में किसानों ने शव देखा तो पुलिस की सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। मृतक की शिनाख्त घमहापुर निवासी दिलीप पटेल (35) के तौर पर हुई।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे  दिलीप के भाई दिनेश पटेल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि  दिलीप रविवार सुबह छह बजे मंदिर जाने की बात बोलकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह खेत में उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मौके पर एडीसीपी अमित कुमार, एसीपी विदुष सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार अम्बष्ट भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दिलीप पटेल मजदूरी करता था।  एडीसीपी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें