फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही फंदे पर लटकी मिली मां और मासूम की लाश, मायके वालों ने लगाया ये आरोप

Sun, 24 May 2020 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
एक ही फंदे पर लटकी मिली मां-बेटे की लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक ही फंदे पर मां और एक साल के मासूम बेटे की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर और एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

जानकारी होने पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। महिला के घरवाले जहां आत्महत्या बता रहे, वहीं मायके वाले दहेज के लिए हत्याकर लाश लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मां-बेटे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मायके वालों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। 


आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में विकास यादव की पत्नी रंजना(24) और उसका एक साल का बेटा आर्यन की लाश फांसी के फंदे लटकी मिली है। महिला मायका जौनपुर जिले के खुटहन थाने के बलुआडीह गांव में है। रंजना की शादी विकास से होने के बाद वह एक बच्चे की मां बनी थी।

विज्ञापन

उसके परिवार में पति के अलावा उसकी सास प्रमीला देवी और ससुर रामअचल थे। विकास यादव ऑटो-रिक्शा चलाता है। ससुर रामअचल एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। रंजना और विकास के बीच अक्सर दहेज को लेकर विवाद होता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। रविवार की सुबह रामअचल ईंट भट्ठे पर काम करने चला गया।

सास प्रमीला देवी किसी के घर गई हुई थी। पति विकास बाहर था। यह लोग जब घर वापस लौटे तो अंदर कमरे में रंजना और बेटे आर्यन की लाश एक ही फंदे से लटकी हुई थी। रंजना का पूरा पैर जमीन को स्पर्श कर रहा था। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रंजना की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मायके वालों की तरफ से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर मिल चुकी है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है। सीओ ने बताया कि रंजना के पति और सास, ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें