फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: किशोरी के पिता समेत दो लोग मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, घर आते समय रास्ते में मृत का बेटा भी संक्रमित

Sun, 24 May 2020 02:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार को दो और कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है। हालांकि एक मरीज ठीक हो चुका है।

विज्ञापन

मऊ जिले में रविवार को पॉजीटिव मिले मरीजो में एक फतेहपुर मंडाव का और दूसरा रानीपुर ब्लॉक का निवासी है। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के मर्यादपुर गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति की 15 वर्ष की कोरोना पॉजिटिव पुत्री पहले से एल-1 हॉस्पिटल परदहां में क्वारंटीन है। किशोरी के पॉजिटिव होने पर उसके परिवार के सदस्यों को आइसोलेट कर उनकी सैंपलिंग की गई थी।


किशोरी और उसके पिता 32 लोगों के साथ 13 मई को मुंबई से लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी रेंडम सैंपलिंग की थी। 17 मई को आई रिपोर्ट में किशोरी पॉजिटिव मिली थी। जिस पर उसके पिता सहित अन्य लोगों को जिला मुख्यालय सिकटिया स्थित आंबेडकर कॉलेज में क्वारंटीन करते हुए पांच लोगों का सैंपल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आई रिपोर्ट में किशोरी के पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव रानीपुर ब्लॉक के पलिया गांव का है। युवक का पिता 13 मई को मुंबई से लौटा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर मुंबई से लौटे व्यक्ति की मौत की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने उसके पुत्र सहित सात लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। रविवार को आई रिपोर्ट में मृतक के बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

अब रानीपुर का पलिया बनेगा हॉटस्पॉट
कोरोना किशोरी के पिता जो कि वर्तमान में क्वारंटीन है। उसे मेडिकल टीम द्वारा परदहां कोविड अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। जबकि रानीपुर ब्लॉक के पलिया गांव में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट बनाने की कवायद की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें