Varanasi News: वाराणसी जिले में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधेड़ 25 अप्रैल की रात से गायब था। चार दिन बाद उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव के पास मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी फयाराम राजभर (55) बीते 25 अप्रैल को देर रात में घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार को मिर्जामुराद पुलिस को फयाराम के गायब होने की सूचना दी।
शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि मंगलवार को सुबह कुंडरिया गांव के पास अधेड़ फयाराम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं परिजनों ने कुंडरिया गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।