फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी के व्यापारी की घर से 25 किमी दूर मिली लाश, 10 दिन पहले गेहूं की मढ़ाई के लिए निकले थे; जाच शुरू

Fri, 24 Apr 2026 04:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बुजुर्ग की लाश मिलने की सूचना पाकर कपसेठी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
राजेंद्र दुबे की फाइल फोटो और माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अर्जुनपुर निवासी राजेंद्र दुबे (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से बीएलडब्ल्यू क्षेत्र में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। उनका परिवार बीएलडब्ल्यू इलाके में चूड़ी की दुकान चलाता है। करीब 10 दिन पहले वह यह कहकर घर से निकले थे कि पैतृक गांव अर्जुनपुर जाकर गेहूं की मड़ाई कराएंगे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शुक्रवार सुबह गांव के ही एक आम के बगीचे में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल चार्जर और करीब दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी निर्मला देवी का वर्ष 2024 में निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव आने के बाद वह कहां रहते थे और किसके यहां भोजन करते थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। इससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास मौर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें