फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो दिन से लापता युवक का गंगा में मिला शव, मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, कई हिरासत में

Thu, 13 May 2021 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मां ने आशंका जताई थी कि बेटे की अगवा कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से जुड़े दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरीगंज निवासी प्रदीप वर्मा(29) की अपहरण कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह विश्वसुंदरी पुल के पास शव गंगा में उतराता हुआ मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मंगलवार से ही तफ्तीश में लगी थी।

विज्ञापन


तहरीर के बाद पुलिस ने बुधवार को 10 युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही थी। परिजनों ने प्रदीप के दोस्त राहुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह प्रदीप का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, शादी-विवाह में काम करने वाले डेकोरेटर प्रदीप वर्मा की मां कलावती देवी ने भेलूपुर थाना में मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त राहुल सोमवार शाम प्रदीप को घर से बुलाकर ले गया और उसके बाद से प्रदीप का कोई अता पता नहीं है। राहुल ने पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने आशंका जताई थी कि बेटे की अगवा कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने राहुल से जुड़े दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी हुई थी। पुलिस के अनुसार खोजबीन जारी थी कि सुबह सूचना मिली कि विश्वसुंदरी पुल के पास गंगा में एक युवक का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव प्रदीप का ही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें