फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dead Body Found In Varanasi: नगर निगम के कर्मचारियों को गंगा सरोवर में तैरती मिली युवक की लाश, मचा कोहराम

Wed, 21 Sep 2022 03:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन में बनाए गए गंगा सरोवर में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। नगर निगम के कर्मचारी गंगा सरोवर की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान देखा कि कूड़े के ढेर में युवक की लाश पानी में तैर रही थी। 
विज्ञापन
मैदागिन स्थित कंपनी गार्डेन के विसर्जन कुंड में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन में बनाए गए गंगा सरोवर में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारी गंगा सरोवर की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान देखा कि कूड़े के ढेर में युवक की लाश पानी में तैर रही थी। घटना की सूचना कोतवाली इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय को दी गई, लेकिन घंटे भर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन

बाद में पार्क में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और कमिश्नरेट के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक युवक की उम्र करीब 28 वर्ष थी। उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे।
माना जा रहा है कि युवक को मारने के बाद उसकी लाश को गंगा सरोवर में फेंक दिया गया। लाश करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें