वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव स्थित बिहड़ा लालपुर माइनर नहर में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद तिरपाल में युवक का शव लपेट पानी के अंदर डाल दिया।
सोमवार की दोपहर तिरपाल को कुछ आवारा कुत्ते खींच रहे थे, तभी रास्ते से जा रहे छोटे-छोटे बच्चे भी तिरपाल को खीचने लगे। इतने में तिरपाल के साइड से युवक का एक पैर दिखाई दिया तो बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
आवाज सुन खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तिरपाल को हटाया तो उसमें युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की काफी शिनाख्त की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।