फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फंदे पर लटक कर नौकरानी ने दी जान, बुजुर्ग दंपति के साथ रहकर घर का करती थी काम

Fri, 12 Mar 2021 11:39 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति के साथ रहकर घर का काम करने वाली नौकरानी का शव फंदे से लटकता देख सनसनी फैल गई। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित कलवारी बाजार की है। एक मकान में बुजुर्ग के घर रहकर उनकी सेवा करने वाली नौकरानी ने शुक्रवार को  संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुबह जब वह अपने कमरे में नहीं मिली तो मकान मालिक खोजते हुए दूसरे मंजिल की छत पर पहुंचे। उसका शव फंदे पर लटकता देख दंग रह गए। बुजुर्ग दंपति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

 
कलवारी बाजार में बैजनाथ सिंह का मकान है। उनके तीन पुत्र है। जो बाहर काम करते हैं। घर पर बैजनाथ अपनी पत्नी रामलली के साथ रहते हैं। उनका एक पुत्र ओबरा में काम करता है। तीन माह पूर्व उसने मध्यप्रदेश के चितरंगी बैरीदह पूर्वा गुलाब चकदही निवासी श्यामकली देवी (23) पुत्री नारायण गोंड को माता-पिता की सेवा के लिए कलवारी स्थित मकान पर भेजा। युवती घर पर रहकर नौकरानी के रूप में कार्य करती थी। 
श्यामकली ने दो शादियां की थी

विज्ञापन

श्यामकली ने दो शादियां की थी, उसने दोनों पति को छोड़ दिया था। मकान मालिक बैजनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के त्योहार पर वह और उनकी पत्नी व्रत थीं। नौकरानी श्यामकली खाना बनाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह चाय के लिए उसे आवाज लगाया तो उसका पता नहीं चला। मकान मालिक खोजते हुए छत पर गए तो देखा वह सीमेंटेड शेट की रॉड पर फंदे के सहारे लटकी थी।

बैजनाथ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई भरत राम प्रजापति और सर्वानंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किए। मृतका के मोबाइल को जब्त किया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतका के माता-पिता को दी। निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा कि महिला का फंदे से लटकता शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें