वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी (भंहदां) नेशनल हाईवे के पास गौशाला के पास सागौन के पेड़ की डाली पर एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी विद्या शंकर शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पेड़ से शव को उतार युवक के जेब की तलाशी ली। लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। फिर हाल कुछ भी कहना संभव नहीं। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
उधर, काशीराज अपार्टमेंट में हरमिंदर खन्ना का मकान है। उनके छत पर टंकी के पानी में दुर्गंध आने से जब चैक किया गया तो उसमें एक शव देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। आशंका है कि नदेसर से दो दिन पूर्व गायब लड़की का ही शव है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।