फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुले बेसिक स्कूलः रोली-टीके से हुआ बच्चों का स्वागत, खाने में मिलेगा हलवा-खीर; उत्सव जैसा माहौल

Fri, 28 Jun 2024 09:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बेसिक स्कूलों में पहले दो दिन समर कैंप लगाए जाएंगे। 28 और 29 जून को विद्यालय स्तर पर ही दो घंटे का कैंप लगाकर छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
मामला पहनाकर छात्रा का स्वागत करती शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टी के 38 दिन बाद शुक्रवार को बेसिक स्कूल खुले। पहले दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा। रोली-टीका लगाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही खीर और हलवा से मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय परिसर को फूल पत्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली थी।

विज्ञापन


बेसिक स्कूलों में 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था। पहले 15 जून तक छुट्टियां निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां 27 जून तक बढ़ा दी गईं। 38 दिन बाद 28 जून को स्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने पहले दिन उत्सवी माहौल बनाने का निर्देश दिया है। इसके निमित्त स्कूलों में तैयारी की जा रही है। शिक्षकों और स्टाफ के लिए बेसिक स्कूल 25 जून को ही खुल गए थे। मगर, विद्यार्थियों के लिए 28 से खुलेंगे।

1143 स्कूलों में हैं 1.71 लाख विद्यार्थी
जिले में 1143 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें 1.71 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले कम हैं। पिछले सत्र में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
शुक्रवार से स्कूल खुलेंगे। पहले दिन स्कूलों का माहौल उत्सवी बनाया जाएगा। स्कूल परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बच्चों के लिए एमडीएम में खीर और हलवा बनाया जाएगा। साथ ही समर कैंप भी शुरू होगा। - डॉ. अरविंद पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें