लाउडस्पीकर तीव्रता की जांच करें। एंटी रोमियो स्क्वाड के कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, एसीपी कोतवाली, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दशाश्वमेध थानाध्यक्ष अजय मिश्रा, लक्सा एसओ सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
सिगरा थानs में चोरी और लूट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर डीसीपी काशी ने नाराजगी जाहिर की। वहीं, उन्होंने अब तक गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में पीछे लंका और भेलूपुर थाना प्रभारी को सख्त हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि लूट और चोरी की पुरानी घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करते हुए माल बरामदगी करें।
डीसीपी काशी आरएस गौतम ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में बराबर फुट पेट्रोलिंग करें। इसकी निगरानी फुट पेट्रोलिंग एप के जरिए होगी। नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त राजेश पांडेय बनाए गए हैं। यदि किसी थाने ने पेट्रोलिंग नहीं की तो उसकी रिपोर्ट भी एप के माध्यम से सामने आएगी।