फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaynvapi Case: चार महिला वादियों को धमकी मामले में नहीं हो सकी सुनवाई, छह जनवरी की तिथि तय

Wed, 04 Jan 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। स्पेशल सीजेएम की अदालत ने  छह जनवरी की तिथि नियत की है। 
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट परिसर में वादी पक्ष की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल सीजेएम की अदालत में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में कैंट थाने से रिपोर्ट नहीं आने पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में कोर्ट ने छह जनवरी की तिथि नियत की है। महिला वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी दी है।  

विज्ञापन


दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी  महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं व उनके पैरोकारों से गाली-गलौज तक की जाती है। यह भी आरोप लगाया गया कि नंदी जी महाराज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मुकदमे में वाद मित्र सितेंद्र चौधरी से फर्जी तरीके से पॉवर ऑफ अटार्नी अपने हक में करा लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि प्रतिवादी विसेन के खिलाफ पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें