खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय ने पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका स्थलों और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के निर्धारित स्थलों का जायजा लिया। मतगणना स्थल की व्यवस्था और सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी ध्यान दिया गया। निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली।
पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने को कहा। निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। मतपेटिका स्थलों और मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। प्रवेश और निकास व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाए। परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण हो। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण में अपर आयुक्त (सिविल) आलोक वर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (चुनाव सेल) शुभम सिंह भी मौजूद रहे।