फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या

Fri, 27 Sep 2019 03:49 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
चाकू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी बेचू पटेल की हत्या उसकी बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने माना कि प्रेम में बाधा बनने के कारण उन्होंने बेचू पटेल की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी।

विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर टीम ने मृत बेचू पटेल, बेटी प्रीति और उसके प्रेमी रामानंद राजभर के मोबाइल फोन तथा प्रीति के रक्तरंजित कपड़ों को बरामद कर लिया। बेचू पटेल 18 सितंबर 2019 की रात अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रात में उनकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।

घटना के खुलासे के लिए एसपी ने टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल के काल डिटेल और उसमें मिले नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया था। संदेह के आधार पर बेचू की पुत्री प्रीति से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने प्रेमी नथना गांव निवासी रामानंद राजभर पुत्र जगदीश राजभर के साथ मिल कर पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इब्राहिमपट्टी चट्टी से रामानंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। बेचू इसमें बाधा बन रहे थे। वे हम दोनों को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। इससे तंग होकर हमने उनकी हत्या कर दी। एसपी देवेंद्र नाथ ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें