उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सभी रीतियों को तोड़ते हुए एक बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया है। इसके गवाह गांव के सैकड़ों लोग बने।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहन गांव में अजय कुमार शर्मा(40) लंबे समय से बीमार थे। इसके चलते मंगलवार को उनका निधन हो गया। अजय को सिर्फ दो पुत्रियां कृष्णा(17) और श्रद्धा(10) हैं।
मंगलवार को दोपहर बाद शव यात्रा निकाली तो, सब असमंजस में थे कि मुखाग्नि कौन देगा। घाट पर पहुंचने के बाद बड़ी बेटी कृष्णा इसके लिए आगे आई। कृष्णा का कहना था कि पिता ने बेटों की तरह उनका पालन पोषण किया है। अब बेटे का फर्ज निभाना उनका दायित्व है।