किस-किस से मिली ज्योति मल्होत्रा, पूछताछ शुरू
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जब काशी आई थी, तो उसने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार सहित अलग-अलग स्थानों के 12 वीडियो अपलोड किए थे, जो अभी भी मौजूद हैं। इसके बाद अब सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आई हैं। जांचभीज्ञभ् तेज कर दी गई है।
इस दौरान वह काशी में कहां ठहरी थी, किससे मिली थी। इन सूचनाओं को भी पुलिस जुटा रही है। संबंधित लोगों से बातचीत कर उनके बयान भी ले रही है। इसमें कुछ लस्सी भंडार, सस्ते होटल, नाविक, ई-रिक्शा और बनारसी साड़ी के व्यापारी और बुनकर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कुछ शोधार्थी और इन्फ्लूएंसर से भी पूछताछ कर सकती है।