फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भीड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी की वारदात को देता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की दशाश्वमेध थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम कुमार महतो ने पूछताछ में बताया कि आरोपी त्योहारों पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर मोबाइल फोन चोरी करता था। वह चोरी किए गए मोबाइल फोन को एल्युमीनियम की पॉलीथिन में रखकर उसका नेटवर्क खराब कर देता था और फिर उसे ट्रेन में और रस्ते में जरूरत बता कर कम दाम में बेच देता था।

आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें कानपुर और रायबरेली के थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें