फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखी धूप में नहीं जलेंगे पैर: दशाश्वमेध घाट से डेढ़सी पुल तक लगाया 75 मीटर का हरा पर्दा, मिलेगी राहत

Wed, 10 Jun 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट से लेकर विश्वनाथ गली मोड़ तक नगर निगम द्वारा ग्रीन शेड लगवाई गई। ऐसे में तीखी धूप में श्रद्धालुओं के पैर नहीं जलेंगे। 
विज्ञापन
75 मीटर का हरा पर्दा लगवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट से विश्वनाथ गली मोड़ तक 75 मीटर का हरा पर्दा लगाया है। यह पहल बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को तीखी धूप से बचाने के लिए है। गंगा स्नान करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं को अब चिलचिलाती धूप में नहीं झुलसना पड़ेगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की ओर से दशाश्वमेघ घाट से लेकर काशी विश्वनाथ गली के मोड़ तक 75 मीटर तक हरा पर्दा (ग्रीन शेड) लगवाया है। इससे बाबा के दर्शन-पूजन के लिए कतारों में खड़े होने वाले और तंग गलियों से गुजरने वाले देश-विदेश के आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। 

इसके अलावा निगम मलदहिया, रथयात्रा, तेलियाबाग सहित शहर के अन्य प्रमुख तिराहे व अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ये ग्रीन शेड लगवाए गए हैं। ताकि रेड सिग्नल होने पर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को धूप में न खड़ा होना पड़े। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त के अनुसार ने आने वाले दिनों में शहर के कुछ अन्य व्यस्त तिराहों को भी इस योजना के तहत कवर किया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में 17 स्थानों पर आधुनिक वाटर कूलर और 22 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें