वाराणसी में बीते सोमवार की शाम सपा के पूर्व पार्षद के बेटे से मारपीट और गालीगलौज के आरोपी दरोगा गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद शंकर विशनानी के बेटे यश से मारपीट और गालीगलौज का आरोपी वाराणसी के सिगरा थाने के दरोगा इंदुकांत पांडेय को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
पढ़ेंः
बनारस में सपा के पूर्व पार्षद के बेटे को दरोगा ने पीटा
शंकर ने इंदुकांत पांडेय के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी थी। साथ ही, एसपी सिटी से मुलाकात कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शंकर का आरोप था कि उनके बेटे यश से दरोगा ने कस्तूरबा नगर में बाइक का कागजात मांगा था। कागजात न देने पर मारपीट कर गालीगलौज किया था।