फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया की खनक पर थिरके कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शक्ति और भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र समाप्त हो चुका है। लेकिन नवरात्र का उत्साह, उल्लास और उमंग महिलाओं और युवतियों संग पुरुषों में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को कई क्लबों में डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। गरबे की रात आई, गरबे की रात... गीत से शुरू हुआ डांडिया रास में सभी देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर और इनरव्हील वाराणसी ग्रेटर की ओर से ढोली तारो ढोल बाजे डांडिया नाइट का आयोजन बुधवार को पहड़िया में किया गया। इस दौरान राजेश अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संतोष झरिया, रिषभ, अरुण, संजीव, राजेश जैन, राजुल कपूर मौजूद रहे। लांयस क्लब इंटरनेशनल की ओर से बुधवार को महमूरगंज स्थित लॉन में डांडिया रास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरकेएस चौहान, चैतन्य पांड्या, दीपक अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, मीनाक्षी अग्रवाल, सुधीर भल्ला, शिव शंकर कपूर आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब डाउनटाउन की ओर से मंगलवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तम अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, हेमंत, पीके अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजय गुजराती आदि मौजूद रहे।
शिवदासपुर स्थित महावीर हाइट्स सोसाइटी में डांडिया रास में लोगों ने डीजे की धुन पर मस्ती की। इस दौरान हाउजी गेम में डॉ. नीरज, सुहाना मेहरा, शोभा सिंह और सरप्राइज गेम में अनीता गंगवानी, हरीश गोखलानी, डॉ. कुमार आशीष ने जीत दर्ज की। साथ ही आकृति बर्मन, साची अग्रवाल, अदिति, अविराज, तनिष्क ने भी पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

इनसेट
हेल्मेट पहनकर महिलाओं किया डांडिया
वूमन स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी की ओर से मलदहिया स्थित होटल में महिलाओं ने हेलमेट पहनकर डांडिया खेलकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सानी जायसवाल, कविता जायसवाल, अनुपमा जायसवाल, रूबी जायसवाल, शिवानी, कंचन, रेशमा, मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें