दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मंगलवार को 11वां मकान तोड़ा गया। एक दिन पहले जहां-जहां तोड़फोड़ की गई थी उसका मलबा हटवाया गया। वीडीए ने 22 मकानों को अवैध घोषित किया है। उसी क्रम में मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मकान मालिक साजु का तीन मंजिल भवन है। ग्राउंड फ्लोर पर कटरे में दो दुकानें हैं जबकि पहले तल पर गोदाम बना है। इस मकान में गर्म कपड़ों की सेल लगी थी। जिस पर करवाई से पहले सुबह मुनादी करा कर खाली करने को कहा गया।
वीडीए की टीम दोपहर दो बजे के बाद ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो वहां दुकानें खुली हुई थीं। जिसे तत्काल खाली कराया गया। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, वीडीए के जोनल अधिकारी रविंद्र प्रकाश के अलावा एसीपी दशाश्वमेघ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के साथ सिविल फोर्स, पीएससी और अर्ध सैनिक बल मौजूद रहे। एसीपी ने बताया कि ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस पहले दिया गया था।