फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 20 किमी प्रति घंटे की गति से बही पछुआ ने धूप में भी कंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस में मंगलवार को तापमान सामान्य से ज्यादा रहा फिर भी गलन और कंपन महसूस हुई। पछुआ हवा बाकी दिनों के मुकाबले तीन गुना तेजी गति से बही। पूरे दिन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 1.5 डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा कम रहा और दृश्यता 600 मीटर रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी से अगले दिनों के दौरान 3-5 डिग्री का फर्क आ सकता है। 18 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी होने से पूर्वांचल की भी हवा नम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें