फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पहुंचे दलित नेता जिग्नेश मेवानी, कहा- अगर ऐसा हुआ तो हो जाएगी पीएम मोदी की घर वापसी

Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
jignesh mewani - फोटो : अमर उजाला

दलित नेता एवं गुजरात के बडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी गुरुवार सुबह वाराणसी पहुंचे। कबीरचौरा स्थित मूलगादी मठ में नवदलित विमर्श में बतौर मुख्य वक्ता जिग्नेश मोदी सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। लोकसभा चुनाव, रोजगार, नोटबंदी, जीसएटी,  गुजराज मॉडल, स्वच्छता अभियान सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार पर हमाल बोला। कहा कि देश में मोदी, योगी और शाह की विचारधारा नहीं कबीर, बुद्ध और रविदास की विचारधारा चलेगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jignesh mewani - फोटो : अमर उजाला
जिग्नेश मेवानी का कहना है कि देशभर में 26 लाख पद रिक्त हैं। 16 लाख शिक्षकों, 4 लाख रेलकर्मियों और 5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा अन्य विभागों में एक लाख नौकरियों पर भर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर करने मात्र से शुरू हो जाएगी। उन्होंने  कहा कि सरकार बनने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि हर साल दो लाख युवाओं को रोजगार देंगे। साढ़े चार साल में नौ करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके उलट नोटबंदी और जीएसटी के चलते तीन करोड़ लोगों की नौकरियां चली जरूर गई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
jignesh mewani - फोटो : अमर उजाला
जिग्नेश ने कहा, यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का महागठबंधन हुआ तो लोकसभा के अगले चुनाव में भाजपा के विरोध में प्रचार करने आएंगे। केंद्र-राज्य के साथ-साथ संघ और भाजपा पर निशाना साधते हुए जिग्नेश ने दावा किया कि मायावती के दाहिने जिग्नेश और बाएं चंद्रशेखर रावन (भीम आर्मी) खड़े हो जाएं तो पता चल जाएगा कि घर वापसी किसकी होगी। कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की विचारधारा की नहीं, संत कबीर, बुद्ध और संत रविदास की विचारधारा पर चलने की जरूरत है।

 

4 of 6
jignesh mewani - फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह आंबेडकर मंच और परिवर्तन विद्यार्थी मोर्चा की ओर से गुजरात मॉडल की कहानी जिग्नेश की जुबानी विषय पर नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में आयोजित संवाद में जिग्नेश ने कहा कि ये लूट और झूठ की बुनियाद पर बनाया गया है। इसकी आड़ में देश के धन और संसाधनों की लूट हो रही है। अदानी, अंबानी, नीरव मोदी को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी को कंगाल किया जा रहा है। संचालन बीएचयू के छात्रनेता सुनील यादव ने किया।

 
विज्ञापन

5 of 6
jignesh mewani - फोटो : अमर उजाला
मानवाधिकार जन निगरानी समिति के कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई, हिंदू कालेज, दिल्ली के प्रो. रतनलाल, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, समिति की उपाध्यक्ष प्रो. शाहिना रिजवी,  श्रुति नागवंशी, लेनिन रघुवंशी और डॉ. मोहम्मद आरिफ, यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के नदीम खान ने जातिवाद, पुरुषवाद, धर्म की राजनीति, अंतरराष्ट्रीय पूंजीवाद की गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय, समता, बंधुत्व व बहुलतावाद पर अपने-अपने विचार रखे। इसी दौरान ट्रेड यूनियन के नेता स्व. सुधींद्र शुक्ल की जयंती भी मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jignesh mewani - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश के हालात को बहुत ही खराब कहते हुए जिग्नेश ने कहा कि यह जंगलराज कहने पर योगी जी नाराज हो जाएंगे, लेकिन सच यह है कि हालात अच्छे नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें