फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष के अंत में वाराणसी आएंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, तैयारियां शुरू

Fri, 10 Nov 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
30-31 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में होंगे शामिल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु परमपावन दलाईलामा इस वर्ष के अंत में वाराणसी आएंगे। वो तथागत की प्रथम उपदेशस्थली सारनाथ में विश्वशांति के लिए विशेष पूजा करेंगे। दरअसल, केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय की ओर से दिसंबर में बड़े आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन


तथागत की प्रथम उपदेशस्थली सारनाथ में दिसंबर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु परमपावन दलाईलामा आएंगे। वे यहां विश्व शांति के लिए विशेष पूजा-पाठ भी करेंगे। वे 30-31 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का मान स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा गया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आरके उपाध्याय ने बताया कि दलाई लामा 29 दिसंबर को सारनाथ पहुंचेंगे। यहां दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करेंगे। सेमिनार का विषय ‘माइंड इन इंडियन फिलोसॉफिकल स्कूल्स ऑफ थाट एंड मॉर्डन साइंस’ रखा गया है।
विज्ञापन


इस सेमिनार में अमेरिका, म्यांमार, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, थाईलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि, बौद्ध दर्शन के विद्वान शामिल होंगे। इस अवसर पर बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा विश्वविद्यालय परिसर में ही विश्वशांति के लिए विशेष पूजा करेंगे।

सेमिनार के मद्देनजर परिसर में रंग-रोगन कर उसे संवारने का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व परमपावन दलाईलामा के संयुक्त प्रयास से वर्ष 1967 में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें