फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपतियों से बोले दलाईलामा, आध्यात्मिक क्रांति लाने का वक्त आ गया

Tue, 20 Mar 2018 08:01 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
कुलपति के साथ दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि विश्व में अब आध्यात्मिक क्रांति की जरूरत है। आध्यात्मिकता से ही विश्व में सौहार्द और शांति लाई जा सकती है। यह आध्यात्मिक क्रांति विश्वास के आधार पर नहीं बल्कि चिंतन-मनन और विश्लेषण के आधार पर होनी चाहिए क्योंकि विश्वास के आधार पर आध्यात्मिकता अंधविश्वास को जन्म देती है।
विज्ञापन


केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में मंगलवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ के 92वें अधिवेशन के दूसरे दिन दलाईलामा ने ये बातें कुलपतियों के संवाद सत्र में कहीं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य का मूल स्वरूप करुणामय है और इसे वैज्ञानिकों ने भी स्वीकार किया है। हमारी आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने इस स्वरूप में बदलाव किया है। करुणा के विकास का मार्ग वैज्ञानिक और शोध के आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन


शमथ और विपश्यना को अकादमिक विषयों में शामिल करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि पारंपरिक ज्ञान को पुनर्स्थापित किया जाए। उसे वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में समाहित किया जाए।

भारत में आज भी जातिवाद और असमानता की जड़ें मजबूत हैं। इसे खत्म करने के लिए धर्मगुरुओं को आगे आना होगा। मानव मूल्य की शिक्षा से ही ये समस्याएं हल होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें