दालमंडी में ठाकुर सीताराम सत्यनारायण ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा है। कुछ लोगों ने कागजात पर नाम चढ़वा लिया है। पिता प्रेमशंकर मालिक हैं। 1925 के बाइलाज, डीड के कागजात जमा किए है।
- राजू कुमार उर्फ पिंटू कुमार
मेरी जमीन मां मीना देवी के नाम से है। नोटिस में आराजी नंबर गलत है। मकान वैध होने के बाद भी कहा जा रहा है सरकारी जमीन पर बना है। इस संबंध में कागज जमा करने के लिए पूछने आया था।
- पप्पू कुमार
दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर कुछ अफवाहें उड़ रही हैं। कहा जा रहा कि सरकार मुआवजा नहीं देगी और जबरदस्ती तोड़ देगी। अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाए। कागजात की गड़बड़ी दूर कराई जाए।
- सूरज सिंह एडवोकेट
मेरी दुकान 75 साल पुरानी है। किरायेदारी की रसीद है। पहले रजिस्ट्री नहीं होती थी। कागज नहीं है। पति नहीं हैं और तीन बेटियां हैं। दुकान तोड़ रहे हैं तो मुआवजा और दुकान मिलनी चाहिए।
- शबनम खान