फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को पहले जमा करना होगा गृहकर, फिर मिलेगा मुआवजा

Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन और दुकानदारों से जुड़े मामले में मुआवजा देने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इससे पहले भवन स्वामियों व दुकानदारों को गृहकर जमा करना होगा। 
विज्ञापन
दालमंडी से होकर गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए जल्द ही पीडब्ल्यूडी की ओर से भवन स्वामियों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके पूर्व नगर निगम ने तकरीबन 184 भवनों पर बकाया गृहकर, सीवरकर और जलकर के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा है। नगर निगम की मंशा है कि पहले बकाया जमा कराने के बाद मुआवजा दिया जाए। अंतिम निर्णय जिला प्रशासन को लेना है।

विज्ञापन


क्षेत्र के पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया है। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए भवन और दुकान को चिह्नित कर लिया है। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। बारिश के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 215 करोड़ 88 लाख 44 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। 650 मीटर की सड़क 60 फीट चौड़ी होगी।

30 फीट की सड़क होगी और सड़क के दोनों ओर 15-15 फीट की पटरी होगी। सड़क को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क चौडीकरण के बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही मार्केट में लोग पहले से बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। 
विज्ञापन


बिजली, पानी, नाली सभी अंडरग्राउंड की जाएंगी। भवनों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बकाया जमा करने को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें