फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी: मकान मालिक के पास कागज नहीं, 75 साल से दुकान चला रहे हैं किराएदार; विवाद भी आ रहे सामने

Mon, 20 Oct 2025 11:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के दालमंडी में चाैड़ीकरण को लेकर उहापोह मचा हुआ है। कैंप में लोग अपने कागज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अनुसार, दुकान वाली जमीनों पर कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
दालमंडी में पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण मामले में पीडब्ल्यूडी की ओर से चौक थाने में खुले कैंप में कुछ किराएदार और मकान मालिक से जुड़े विवाद लेकर लोग आ रहे हैं। दालमंडी में कुछ दुकानों में करीब 75 साल से किराएदार दुकान चला रहे हैं, जबकि मकान मालिक के पास भी जमीन के कागज नहीं हैं। ऐसे में दोनों ओर से मुआवजे को लेकर परेशानी आ रही है।

विज्ञापन


इस मामले में पीडब्ल्यूडी के व्यापारियों ने शासन को पत्र भेजकर दिशा निर्देश मांगा है। इसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार होगी। मुआवजे के लिए लोगाें से कागजात मांगे गए हैं।

व्यापारियों ने बताया कि चौक थाने आने वालों की समस्या दूर कराई जाएगी। जिन मकानों में किराएदार हैं, वहां किराएदार और मकान मालिक के आपसी समन्वय से बातचीत करके ही बीच का रास्ता निकाला जाएगा। जिन लोगों के पास कागज नहीं है तो वे कोई न कोई कागज लाएं। जिससे यह प्रूफ हो सके कि वह कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम का पीला कार्ड, बिजली का बिल, खतौनी, रजिस्टर्ड किराएदारी की डीड आदि जो भी कागज है, उसे लेकर आएं। समाधान कराया जाएगा। चौड़ीकरण में 187 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनको सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। मौजूदा सड़क के बीच से दोनों ओर 8.7 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है। 

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि किराएदारी और मकान मालिक से जुड़े मामलों के लिए शासन से दिशा निर्देश मांगा गया है। जैसा वहां से निर्देश आएगा उसी के अनुरूप कार्य होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें