एआईसी के इंचार्ज प्रो. पीवी राजीव और भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव के अध्यक्ष डॉ. रविकिरण प्रभाकर ने भागीदारी के व्यापक स्तर और विभिन्न क्षेत्रीय ट्रैक्स में प्रदर्शित नवाचारों की गुणवत्ता की चर्चा की। बीएचयू के रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोमनाथ घड़ेई ने उद्यमशीलता के अवसर और आईएमएस बीएचयू के डॉ. दीपक गौतम ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उद्यमिता के बारे में बताया।
छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सारस्वत ने इस तरह के कार्यक्रम को उपयोगी बताया। अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर आशीष बाजपेई ने किया। इस दौरान प्रबंध संस्थान के डीन प्रोफेसर सुजीत कुमार दुबे, एआईसी-बीएचयू के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नंदलाल मौजूद रहे।
इनको मिला भारत इनोवेशन अवॉर्ड
कॉन्क्लेव में जिन आठ स्टार्टअप्स को अवॉर्ड मिला। इसमें मेडिकल टेक्नोलॉजी, सोशल एंटरप्रेन्योरशिप, लीन टेक, एडटेक, एग्री टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म एंड कल्चर, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं। इन सभी को भारत इनोवेशन अवॉर्ड प्रदान किया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के परामर्शदाता रवि शंकर पांडेय ने उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने की बात कही।