फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर हादसा: सभी 24 घायलों की हालत में सुधार, जान गंवाने वाले 13 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 16 Oct 2019 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर में सिलिंडर रिसाव के बाद विस्फोट की घटना में मारे गए सभी 13 लोगों का सोमवार रात अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि सभी 24 घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, जांच में सामने आया है कि सिलिंडर में सिर्फ लीकेज हुआ था, वह फटा नहीं था।

विज्ञापन


वलीदपुर निवासी स्व. छोटू विश्वकर्मा के घर में सोमवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लगने से हुए विस्फोट में छोटू के साथ कन्हैया विश्वकर्मा, संजय, शैलेश और प्रमोद का मकान ध्वस्त हो गया था। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम सभी शव वलीदपुर लाए गए।

रात में ही 10 शवों का हिंदू रीति से तमसा के तट पर अंतिम संस्कार हुआ जबकि तीन शव सुपुर्दे खाक कर दिए गए। इस घटना में घायल हुए 24 लोगों का जिला अस्पताल के अलावा वाराणसी और आजमगढ़ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनकी हालत धीरे-धीरे ठीक हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को दैवी आपदा के तहत प्रदेश सरकार की तरफ से चार-चार लाख और एचपीसीएल कंपनी की तरफ से छह-छह लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

उधर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि वे मृतकों के परिवार वालों को 20-20 लाख और घायलों को 10-10 लाख की सहायता दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें