फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डर और लालच से बढ़ रहा है साइबर अपराध, काशी में बोले एसीपी दशाश्वमेध; पुलिस की पाठशाला में दिए टिप्स

Sun, 30 Nov 2025 02:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Police ki Pathshala: अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसीपी डाॅ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने साइबर अपराध से बचने के टिप्स दिए। बच्चों और महिलाओं से कहा कि मोबाइल को उपयोग जरूरत के हिसाब से ही करें।
विज्ञापन
एसीपी दशाश्वमेध डाॅ. अतुल अंजान त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सभी को जागरूक होना जरूरी है। जागरूकता की कमी, डर और लालच के कारण ही साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। ये बातें शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराध को खत्म नहीं किया जा सकता। इसका स्वरूप बदलता रहता है। पहले फिजिकल अपराध होते थे, अब डिजिटल और साइबर अपराध हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा जरिया सोशल मीडिया है।

एसीपी ने कहा कि साइबर अपराध का सबसे अधिक शिकार बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। इसका बड़ा कारण जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि कोई भी संदेश जिसमें लिखा हो बधाई हो उसे नहीं खोलना है। डिजिटल अरेस्ट का शिकार भी बहुत लोग हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिए कई टिप्स

क्वींस काॅलेज में आयेाजित कार्यक्रम में छात्र और शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती इसलिए ऐसा कोई फोन आए तो डरें नहीं। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी उतनी तेज कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी शिकायत दर्ज कराने को कहा है। 

उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का खुद भी पालन करने और अपने परिजनों से भी पालन कराने को कहा। इस मौके पर पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव समेत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें