फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: फेसबुक पर डीलरशिप का झांसा देकर 4.50 लाख की साइबर ठगी, इबर सेल और कैंट थाने में केस दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 04:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने साइबर सेल और कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार जालसाजों ने फेसबुक पर डीलरशिप का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी की। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने शिवम श्रीवास्तव से 4.50 लाख की साइबर ठगी की है। पीड़ित ने साइबर सेल और कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


अर्दली बाजार निवासी पीड़ित शिवम श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का विज्ञापन देखा। कंपनी से संपर्क करने पर नौ जनवरी 2025 को एक एग्रीमेंट कंपनी की ओर से किया गया। सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए 4.50 लाख रुपये जमा करने की मांग की। 

यूपीआई के जरिये रुपये जमा किए। इस बीच कंपनी की ओर से वादा किया गया कि एक सप्ताह के भीतर स्टाफ भेजकर ऑफिस व गोदाम का निरीक्षण किया जाएगा। कई दिनों तक इंतजार के बाद भी न तो कंपनी के लोग आए और न ही कोई कार्रवाई हुई। बार-बार संपर्क करने की कोशिश करने पर ठगों ने नंबर ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल को पूरी जानकारी दी। साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद 22 मार्च 2025 को साइबर पोर्टल पर एफआईआर दर्ज कराई, जिसका स्टेटस पेंडिंग है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: थाने में रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार, 2.50 लाख की साइबर धोखाधड़ी समेत पढ़ें- अन्य खबरें

विज्ञापन

चिकित्सक से 2.50 लाख की साइबर धोखाधड़ी 

चिकित्सक के संग बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। रोहनिया थाने में पीड़ित ने रविवार को साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर सौरभ विहार काॅलोनी निवासी डाॅ. बृज भूषण सिंह ने पुलिस को बताया कि 20, 21 व 22 अगस्त 2025 को बैंक खातों से बिना मेरी अनुमति के यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी हुई। 

लगभग 2.30 लाख रुपये अज्ञात बैंक खातों में यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हुई है। इसकी सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 21 अगस्त की शाम और 22 अगस्त को भी दर्ज कराई है। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें