फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: फोन पर इंस्पेक्टर बनकर 1.65 लाख रुपये ऐंठे, बोला- बेटा दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है

Sat, 08 Jun 2024 06:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cyber Crime In Varanasi : वाराणसी जिले में साइबर अपराधियों ने फोन पर इंस्पेक्टर बनकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। कुसमुरा गांव के भुक्तभोगी ने साइबर फ्रॉड का शिकार होने के बाद बड़ागांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपका बेटा दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है। यदि बेटे को बचाना हो तो तत्काल पैसे की व्यवस्था करो। यह कहकर साइबर जालसाज ने कुसमुरा गांव निवासी सुरेश सिंह से 1.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। भुक्तभोगी की तहरीर पर संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कुसमुरा गांव निवासी सुरेश सिंह के मोबाइल पर पांच जून को दोपहर में कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि तुम्हारा लड़का आयुष दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। लड़के को बचाना और जिंदा रखना चाहते हो तो एक लाख रुपये ऑनलाइन भेज दो। कॉल करने वाले ने आयुष की आवाज में ही पापा बचा लो कहते हुए भी सुरेश सिंह को सुनाया। 

घबराए सुरेश सिंह ने भेजे गए यूपीआई स्कैनर को स्कैन कर एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद कथित पुलिस इंस्पेक्टर का फिर फोन आया कि मामला आगे बढ़ गया है। एक लाख रुपये और भेजो। इस पर सुरेश सिंह ने किसी तरह से 65 हजार रुपये एकत्र कर फिर भेज दिया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। 
विज्ञापन


सुरेश सिंह ने बेटे आयुष को खोजना शुरू किया तो पता चला कि वह गांव में है और दुष्कर्म जैसा कहीं कोई मामला ही नहीं है। इस पर सुरेश को ठगी का अहसास हुआ और फिर बड़ागांव थाने की पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें