फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: नौकरी के नाम पर मंगवाए सारे दस्तावेज, कई बैंकों में खोले गए फर्जी अकाउंट, और फिर...

Thu, 03 Nov 2022 02:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारनाथ के कोटवां निवासी रोहित कुमार आर्य के मुताबिक उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से नौकरी के लिए मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन आवेदन के साथ ही उसने बायोडाटा, आधार, पैन, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रतियां मांगीं। उपलब्ध कराने पर उसने मैसेज भेजकर किसी बैंक में खाता खुलवाने को कहा। साथ ही केवाईसी के लिए लिंक भेजा।
विज्ञापन
cyber fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने नौकरी के नाम पर झांसा देकर युवक के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार, पैन आदि मंगवा लिए। आरोप है कि इसके बाद इन प्रमाण पत्रों के जरिए कई बैंकों में उसके नाम से बैंक खाता खोल लिए। आशंका है कि इन बैंक खातों से गलत तरीके से लेन-देन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

सारनाथ के कोटवां निवासी रोहित कुमार आर्य के मुताबिक उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से नौकरी के लिए मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन आवेदन के साथ ही उसने बायोडाटा, आधार, पैन, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रतियां मांगीं। उपलब्ध कराने पर उसने मैसेज भेजकर किसी बैंक में खाता खुलवाने को कहा। साथ ही केवाईसी के लिए लिंक भेजा। वीडियो बनवाकर केवाईसी करवाया। आरोप है कि कॉल करके बताया कि पहली बार में खाता नहीं खुल सका है। दूसरी बार लिंक भेजा, इस तरह कई बार उसने ओटीपी लिया। रोहित के अनुसार उसके नाम पर चार बैंक खाता खुुलवाया गया। पीड़ित ने आईजीआरएस के जरिए शिकायत की। एसीपी सारनाथ विवेक श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें