फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue cases in Varanasi: बनारस में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या 244 पहुंची, प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

Thu, 03 Nov 2022 12:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटलेट की मांग भी बढ गई है। लेकिन आईएमए ब्लड बैंक सहित सभी ब्लड बैंकों में इन दिनों मरीजों को चढ़ाने के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज का डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगूू का संक्रमण बढ़ रहा है। बुधवार को छह और मरीज मिले हैं। इस तरह मरीजों की संख्या 244 पहुंच गई है। बुधवार को सजोई में 12 साल के बच्चे समेत छह लोग डेंगू से संक्रमित हुए हैं। इसमें राजा तालाब, लहरतारा, बीएलडब्लू और सीआरपीएफ बटालियन में नये मरीज मिले हैं। वहीं, डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटलेट की मांग भी बढ गई है। लेकिन आईएमए ब्लड बैंक सहित सभी ब्लड बैंकों में इन दिनों मरीजों को चढ़ाने के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की स्थिति तब है जब शासन-प्रशासन की ओर से डेंगू के मरीजों का बेहतर इलाज करने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें