Varanasi News : साइबर अपराधियों ने घर पहुंचकर एक प्लानिंग बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। लंका पुलिस ने महिला प्रोफेसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, साइबर क्राइम की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग कला संकाय की सहायक प्रोफेसर चांदनी कुमारी शिक्षक फ्लैट में रहती हैं। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि एक दिसंबर को उनके फ्लैट पर दो लोग आए और उनको गैस बिल बनाकर दिए। दो दिसंबर को उसी बिल को अपडेट करने के लिए एक नंबर से फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले बिल के रूप में प्राप्त राशि का उल्लेख किया। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक दस्तावेज को भेजा, जिसमें कहा गया कि यह महिला प्रोफेसर का अपडेट बिल है। इसके बाद उनके खाता से 48400 रुपये कट गया। महिला ने तुरंत साइबर क्राइम रजिस्टर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।
एसबीआई के कस्टमर केयर नंबर का उपयोग करके एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग को ब्लॉक कराई। साइबर थाना पांडेयपुर ने महिला प्रोफेसर को बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की लापरवाही के कारण यह ठगी हुई है। इसी बैंक में जालसाजों ने पैसा ट्रांसफर किया था। समय रहते उनके खाते को ब्लॉक कर दिया गया होता तो यह ठगी नहीं हुई होती। जालसाजों ने घटना की रात करीब 11:30 बजे पैसा निकाला था। लंका पुलिस ने महिला प्रोफेसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।