फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: फर्जी वेबसाइट के जरिए बनाता था आधार और पैनकार्ड, पुलिस ने धर दबोचा, कई चीजें बरामद

Thu, 10 Aug 2023 09:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अफजल, शेर बहादुर और सुशील की मदद से फर्जी वेबसाइट बनाकर आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने का काम सीखा। दो वर्षों से जुड़ा था। इस वेबसाइट का उपयोग मुख्य रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे दस्तावेजों की कूटरचित प्रति तैयार करने में किया जाता था।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ में फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर फ्राड करने के आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। कब्जे से दर्जनों सिमकार्ड, कार, फिंगर प्रिंटर, मोबाइल, लैपटाॅप बरामद हुए। विभिन्न बैंकों के खाते में एक लाख 86 हजार रुपये सीज कराया। पूर्व के मुकदमे में यह वांछित था। पूर्व में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

साइबर क्राइम थाना के प्रभारी विजय नारायण मिश्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला का रहने वाला अनुराग कुमार भारती है। पुलिस की पूछताछ में अनुराग ने बताया कि उसका घर पर ही साइबर कैफे और फोटो स्टेट कॉपी की दुकान है। पूर्व में गिरफ्तार अफजल, शेर बहादुर व सुशील कुमार से यूट्यूब व व्हाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से जुड़ा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: गढ़वा घाट पर बनेगा बनारस का पहला रिवर फ्रंट, नौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं

अफजल, शेर बहादुर और सुशील की मदद से फर्जी वेबसाइट बनाकर आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने का काम सीखा। दो वर्षों से जुड़ा था। इस वेबसाइट का उपयोग मुख्य रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे दस्तावेजों की कूटरचित प्रति तैयार करने में किया जाता था। मोबाइल, लैपटाॅप और मंत्रा डिवाइस का प्रयोग फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड व अन्य दस्तोवेजों बनाने वाली वेबसाइट के संचालन व वेबसाइट में लगे पेटीएम गेटवे व लिक बैंकों के खातों के संचालन और अवैध धन कमाने में करता हूं।

देश के तमाम साइबर अपराधी हमारी वेबसाइट का प्रयोग करके फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाते हैं। इसके जरिए फर्जी बैंक खाते वह सिम कार्ड प्राप्त किया जाता है। पुलिस पेंशनर के साथ में साइबर पार्क में हमारी वेबसाइट का प्रयोग किया गया था। इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व में 13 आरोपियों को पूर्व गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें