फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शारजाह से अंडरवियर में छिपाकर लाया करीब 12 लाख का सोना, कस्टम विभाग ने पकड़ा

Tue, 08 Jun 2021 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यात्री अपने अंडरवियर में पेस्ट बनाकर सोना छिपाकर लाया था। यात्री ने दो अंडरवियर पहने थे।
विज्ञापन
बरामद सोना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास सोना बरामद हुआ है। सोने की कीमत 11,98,250 रुपये बताई जा रही है, वहीं वजन 239.650 ग्राम पाया गया है। विभाग सोना जब्त कर कागजी कारवाई कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार के शिवान का रहने वाला सोमवार को विजय कुमार शाहजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से  लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान सभी यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी। जब विजय की बारी आई तो अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद कस्टम अधिकारियों द्वारा उस यात्री की सघनता से जांच की गई।

इसके बाद विजय के पास से सोना बरामद किया गया। यात्री अपने अंडरवियर में पेस्ट बनाकर सोना छिपाकर लाया था। अधिकारियों ने बताया कि यात्री शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह दो महीने की छोटी अवधि के बाद लौट रहा था, उसकी कार्यशैली पर संदह होने पर यात्री की और सघनता से जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि यात्री ने दो अंडरवियर पहने थे। अंदर वाले अंडरवियर में यात्री सोने के पेस्ट को छिपाकर सिल कर लाया था। 20 लाख से कम कीमत का सोना होने के कारण सोना जब्त कर यात्री को छोड दिया जाता है, वहीं सोना जब्त कर कागजी कारवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें