फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंदौर-वाराणसी निगम मिलकर करें काम, संस्कृति विभाग के सचिव ने कही ये बात

Wed, 16 Jul 2025 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: केंद्र सरकार के संस्कृति विभाग के सचिव विवेक अग्रवाल ने नगर निगम वाराणसी और इंदौर नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों की समीक्षा की।  
विज्ञापन
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के संस्कृति विभाग के सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए वाराणसी नगर निगम को इंदौर के साथ मिलकर काम करना होगा। बेहतर हो कि इंदौर और वाराणसी नगर निगम एमओयू करें। वाराणसी नगर निगम एक सप्ताह के अंदर इंदौर का भ्रमण करने की योजना बनाए। वहां की कार्यप्रणाली के साथ ही वहां की कार्रवाई को देखे और उनसे सीखे। 

विज्ञापन


विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में नगर निगम वाराणसी और इंदौर नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रिसोर्स, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी के आधार पर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी बड़े कूड़ाघरों को 90 दिन के अंदर समाप्त करें और आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन बनाएं। करसड़ा स्थित वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट से बनने वाले खाद के निस्तारण के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर उसे किसानों तक पहुंचाने का सुझाव दिया। 

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। घर-घर कूड़ा उठान, उसकी निगरानी, रोड स्वीपिंग कर कूड़ा इकट्ठा करते हुए सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर तक ले जाने के बारे में बताया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी के लिए क्यूआर कोड लगाने, यूजर चार्जेज की वसूली की निगरानी कमांड सेंटर से करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दबंगों का दुस्साहस, सेना के जवान को बनाया निशाना; असलहा सटाकर 80 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन


इंदौर के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इंदौर नगर निगम ने 2016 से ही काम शुरू कर दिया था। संसाधनों को बढ़ाया गया। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग और सामान्य अभियंत्रण विभाग एक साथ मिल कर काम करते हैं। स्वच्छता के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर छोटे-छोटे कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें