केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग के ओर से जिले में 200 करोड़ की लागत से एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इस सेंटर में वाराणसी समेत पूर्वांचल के इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें हवाई जहाज, ट्रेन, बस, मोबाइल बनाने से लेकर हर तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एमएसएमई विभाग के सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इसके लिए पिंडरा में 12 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जमीन अधिग्रहण पूरा होते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
इसमें आवश्यकता के अनुसार, श्रमिकों को प्रशिक्षित कर कुशल कारीगर बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें नई टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में आठवीं पास से लेकर बीटेक करने वाले छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
यहां डिप्लोमा टूल एंड मैकेनिकल, डिप्लोमा इन मेकाट्राॅनिक, डिप्लोमा इन मैकेनिकल जैसे कोर्स चलाए जाएंगे। इसके अलावा यहां हवाई जहाज से लेकर ट्रक और ट्रेन के पार्ट्स और डिजाइन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सॉफ्टवेयर डेवलप किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दबंगों का दुस्साहस, सेना के जवान को बनाया निशाना; असलहा सटाकर 80 हजार रुपये लूटे