फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर काशी में 16 घाटों पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, सीएम और राज्यपाल बनेंगे गवाह

Fri, 23 Nov 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दीपक जलाती युवती
विज्ञापन
काशी में देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां शुरू की हैं। 16 घाटों पर संस्कृति विभाग की ओर से एकल और समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

 

इसके अलावा अन्य घाटों पर आयोजन के लिए अलग अलग संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है। परंपराओं को जीवंत रखने वाली उत्सवधर्मी काशी की देव दीपावली में अस्सी घाट से लेकर आदिकेशव घाट तक मधुर कलरव गूंजेगा। 
 

सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन करेगा। इसमें  20 लाख से ज्यादा दीपों से गंगा के दोनों किनारों को जगमगाने की तैयारी है। इसमें प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई जाएगी।

 

इसके अलावा पर्यटन विभाग सभी घाटों पर दीपों की व्यवस्था कर रहा है, ताकि सभी घाटों पर दीपों की संख्या एक समान रहे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि घाटों पर आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन

लाखों दीपक के साथ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजघाट से आयोजन की शुरूआत होगी। राजघाट पर शुभारंभ के बाद राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौकायन से सभी घाटों का नजारा देखते हुए अस्सी घाट पर आएंगे। यहां देव दीपावली के आयोजन का समापन किया जाएगा।

तीन ड्रोन कैमरों से होगी गंगा घाटों की निगहबानी

देव दीपावली
देव दीपावली के दिन 23 नवंबर को गंगा घाटों पर उमड़ने वाले जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। राजघाट से सामने घाट के बीच के गंगा घाटों की निगहबानी तीन ड्रोन कैमरों की मदद से की जाएगी।
 
वहीं, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की निगरानी 49 स्थायी और 80 अस्थायी सीसी कैमरों से की जाएगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गंगा घाटों को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर तीन एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी तैनात किए जाएंगे।
 
साथ ही, 25 थानेदार जिले के और 10 थानेदार गैर जनपद के, 150 सब इंस्पेक्टर, 100 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ गंगा में तैनात रहेंगे। गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भ्रमणशील रहेगी।
 
इसके अलावा खुफिया इकाइयों और पुलिस के 150 जवान सादे कपड़ों में राजघाट से सामने घाट के बीच गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे। सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि गंगा घाटों के किनारे स्थित होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं और पेईंग गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण करें। सुरक्षा व्यवस्था और सूचना संकलन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन

इन घाटों पर होगा आयोजन

घाट पर देव दीपावली
-तेलियाना घाट
-नंदेश्वर घाट
-त्रिलोचन घाट
-हनुमानगढ़ी घाट
-बंद्री नारायण घाट
-गंगा महल घाट
-मणिकर्णिका घाट
-मीर घाट
-दरभंगा घाट
-राजघाट
-चौकी घाट
-महानिर्वाणी घाट
-निषादराज घाट
-अस्सी घाट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें