श्री श्री 1008 बाबा महाश्मसान नाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन भव्य शृंगार हुआ। देर शाम को बाबा मसान नाथ का शिव व शक्ति के स्वरूप में शृंगार किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर से जुड़े लोगों ने परंपरा का निर्वहन किया।
रविवार की दूसरी निशा के पूर्व बाबा की मध्याह्न भोग आरती उतारी गई। बाबा को कच्चा भोजन, मीठे का भोग लगाकर चैनू प्रसाद गुप्ता ने भंडारे का औपचारिक प्रसाद वितरित किया। शाम को बाबा का शिव शक्ति स्वरूप में शृंगार किया गया। आरती मंदिर के पुजारी लल्लू महाराज ने उतारी। इसके बाद भोजपुरी लोकगीत का आयोजन किया गया। इस दौरान गुलशन कपूर, संजय झिंगरन, बिहारी लाल गुप्ता, विजय शंकर पांडेय, जंत्रलेश्वर यादव, राजू साव, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, दीपक तिवारी, बड़कु यादव, अजय गुप्ता शामिल थे।