फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2026: गैप ईयर नहीं होगा यूजी दाखिले में रोड़ा, हर कोर्स में 15-25% वैकल्पिक सीटें

Fri, 08 May 2026 12:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के हर एक कोर्स में 15-15 फीसदी सुपर न्यूमेरी सीटें होंगी। जिन पर जरूरत के अनुसार कर्मचारियों के परिवारों और खेल से जुड़े लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीए सीयूईटी यूजी की प्रवेश परीक्षाएं 11 मई से 31 मई के बीच कराएगा। सेंटर बदलने का विकल्प बृहस्पतिवार की रात 11 बजकर 50 मिनट पर खत्म हो गया। वहीं, बीएचयू के यूजी कार्यक्रम में प्रवेश पाने की राह में गैप ईयर कोई रोड़ा नहीं होगा। इससे कोर्स में मांगी गई योग्यता के मूल्यांकन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


बीएचयू के हर एक कोर्स में 15-15 फीसदी सुपर न्यूमेरी सीटें होंगी। जिन पर जरूरत के अनुसार कर्मचारियों के परिवारों और खेल से जुड़े लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए 25 फीसदी न्यूमेरी सीटें होंगी। 

इंटरमीडिएट तक पढ़ाई में कोई ब्रेक हुआ होगा तो उसका आकलन नहीं होगा। हालांकि, हर एक कोर्स के लिए अलग-अलग उम्र की सीमा तय की गई है। इसके अंदर वालों को ही प्रवेश मिल पाएगा। बीएचयू की ओर से जारी यूजी बुलेटिन -2026-27 के अनुसार यूजी में मौजूदा सीटों से भी ज्यादा दाखिले हो सकते हैं। 

विज्ञापन

खेल में 102 सुपर न्यूमेरी सीटें

बीएचयू कर्मचारियों और प्रोफेसरों के बेटे-बेटियों को भी सुपर न्यूमेरी सीटों के तहत दाखिला मिलेगा। आईसीएआर की ओर से नामित छात्रों के लिए 15 फीसदी सीटों में नियमित कोर्स के अलावा दाखिला दिया जा सकता है। बीएचयू की ओर से खेल के अभ्यर्थियों के लिए 102 सुपर न्यूमेरी सीटों की व्यवस्था की गई है। इसमें बीएचयू सहित महिला महाविद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज और वसंत कन्या कॉलेज में भी सुपर न्यूमेरी सीटों पर प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। वहीं, विशेष कोर्स के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं बनाया गया है। इन सीटों में प्रवेश सिर्फ योग्यता के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन

यूजी प्रवेश से जुड़े जरूरी होंगे नियम
  • एक साथ दो-दो डिग्री में दाखिला लेने की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रवेश संबंधी जरूरतों, निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज या फीस जमा न करने पर प्रवेश का अधिकार समाप्त हो जाएगा।
  • यदि ग्रेड शीट में स्कोर प्रतिशत अंकित नहीं है, तो उम्मीदवार को संस्थान से प्रतिशत या उसके कन्वर्जन के सूत्र का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • यदि ग्रेड शीट में प्रतिशत या सूत्र दिया गया है, तो उम्मीदवार को डिग्री या ग्रेड शीट के दोनों तरफ की फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें