एनटीए की ओर से वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम समेत 13 भाषाओं में होने वाली परीक्षा के लिए देश के 547 शहरों में केंद्र बनाए जाने हैं। अब प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को किस केंद्र पर परीक्षा देना है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई है। नियमानुसार परीक्षा से करीब पांच से सात दिन पहले तक प्रवेश पत्र मिलना जरूरी होता है, जिससे कि अभ्यर्थी परीक्षा दे सकें।
परीक्षा: 15 जुलाई से 10 अगस्त
पहला स्लॉट सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक
दूसरा स्लॉट दोपहर 3 बजे से 6.45 बजे तक
:- आधे घंटे पहले तक हर हाल में प्रवेश करना अनिवार्य होगा