जनसभा स्थल का पेट्रोलियम मंत्री ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल की तैयारियों को मंगलवार शाम केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परखा। बनास डेयरी और पार्टी पदाधिकारियों संग व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंच पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग चर्चा की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनसभा स्थल में पेयजल, शौचालय, पार्किंग के बारे में भी अमूल के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी और अन्य सुरक्षा से जुड़े लोगों से 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात आदि के बारे में पार्टी पदाधिकारियों संग चर्चा की। लगभग 37 मिनट बाद जनसभा स्थल से केंद्रीय मंत्री रवाना हो गए।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रैली प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, काशी क्षेत्र संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ अजय सिंह, प्रोटोकाल प्रभारी शैलेश पांडेय, नवरतन राठी, संजीव सिंह, सरोज चौबे, अभिषेक सिंह राजपूत आदि भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ेंः आज सोनभद्र आएंगे सीएम योगी: 500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, कार्यक्रम स्थल सुरक्षाकर्मियों के हवाले